Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क,जर्मनी में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब

जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क,जर्मनी में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब

19 May 2025

जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क,जर्मनी में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर की आज से नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की छह दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है। यह 24 मई तक चलेगी। इस दौरान वह इन देशों के नेताओं और विदेशमंत्रियों से मुलाकात कर उन्हें आतंकवाद के पर्याय बन चुके पाकिस्तान का करतूतों से अवगत कराएंगे।

 

विदेश मंत्रालय ने कल बताया था कि डॉ. जयशंकर 19 से 24 मई तक नीदरलैंड, डेनमार्क और जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वो तीनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर चर्चा करेंगे। उम्मीद है कि जयशंकर तीनों देशों के अपने समकक्षों को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने संबंधी भारत के फैसले से भी अवगत कराएंगे।

 

इसके अलावा जयशंकर आपसी सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के निरंतर समर्थन के मुद्दे पर चर्चा कर सकते हैं। यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चार दिन तक सैन्य टकराव हुआ। यह जयशंकर की इस झड़प के बाद पहली विदेश यात्रा है। वो तीनों देशों के अपने समकक्षों को यह भी बताएंगे कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करने का फैसला क्यों लेना पड़ा।

 

उल्लेखनीय है कि छह से सात मई की दरमियानी रात 1:05 बजे से 1:30 बजे तक सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। इन नौ ठिकानों में से पांच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में थे, वहीं चार पाकिस्तान में थे। इन ठिकानों में आतंकियों को भर्ती किया जाता था। उन्हें प्रशिक्षित किया जाता था।

 

इतना ही नहीं भारतीय सेना की इस कार्रवाई में कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत हो गई। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया। चार दिन के टकराव के बाद 10 मई को दोनों पक्षों के बीच संघर्ष रोके जाने पर सह

मति बनी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जयशंकर, डेनमार्क,जर्मनी में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब
जयशंकर नीदरलैंड, डेनमार्क,जर्मनी में करेंगे पाकिस्तान को बेनकाब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News